फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटहलनाला सौंदर्यीकरण के लिए सिल्ट सफाई व एप्रोच मार्ग पर मिट्टी भराई हुई तेज, VIDEO

बलिया शहर के पश्चिमी छोर से बहने वाले कटहलनाला का सौंदर्यीकरण का कार्य तेज हो गया है। कटहलनाला की सिल्ट सफाई के साथ ही एप्रोच मार्ग पर मिट्टी की भराई कार्य तीव्र गति से चल रहा है। शनिवार को सीआरओ त्रिभुवन व ईओ सुभाष कुमार संग सीएनडीएम के अधिकारियों ने कटहलनाला पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरओ ने मानसून से पहले कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। कटहलनाला के सौंदर्यीकरण के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भूमि पूजन किया था। वहीं, इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में रखा है। कटहनाला के सौंदर्यीकरण का कार्य रामपुर महावल में 300 मीटर प्रगति पर है। इसमें सिल्ट सफाई और मिट्टी भराई के साथ एप्रोच रोड का मिट्टी कार्य किया जा है। कटहलनाला के सौंदर्यीकरण का कार्य ग्राम रामपुर महावलपुर से लेकर के परमंदापुर तक लगभग 2 किमी तक कार्य कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई लगभग 20 मीटर होगी। इसके लिए शासन से लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें