फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का कहर जारी, चार मकान नदी में समाए, राहत शिविरों में पहुंचा प्रशासन; VIDEO

उत्तरी दियरांचल में सरयू नदी का कटान लगातार विकराल होता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात गोपाल नगर टाड़ी में चार लोगों के मकान सरयू नदी में समा गए। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने आशियाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कटान में चंद्रावती देवी पत्नी राजबली यादव, शिवकुमार यादव, उमाशंकर यादव और राजेंद्र यादव के मकान नदी में विलीन हो गए। खेत और घर उजड़ने से किसान मायूस हैं। कोई आसमान की ओर टकटकी लगाए है तो कोई सरयू की उफनती लहरों को देखकर अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें