फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकली रथयात्रा... महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

बलिया कस्बे की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करते हुए बृहस्पतिवार शाम चतुर्भुजनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एवं महावीरी झंडा जुलूस श्रद्धा, शौर्य और उत्साह के साथ निकाला गया। ओडिशा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर आयोजित इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला। शाम होते ही मैनापुर, रहिलापाली, भीखपुरा, बढ़्ढा, चकखान, महाबीर स्थान, जलालीपुर, बस स्टेशन, बाजार चौक सहित विभिन्न मोहल्लों के अखाड़ों की आकर्षक झांकियां अपने-अपने स्थानों से पारंपरिक मार्गों से होते हुए जलपा चौक पहुंचीं और चतुर्भुजनाथ मंदिर से निकले भगवान जगन्नाथ के रथ के पीछे शामिल हो गईं। धार्मिक संदेशों और मनमोहक सजावट से सजी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, भाला एवं अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन कर शौर्य का परिचय दिया। अग्निक्रीड़ा और शौर्य नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें