मधुबनी गांव के दियारे में रामईश्वर वर्मा निवासी मधुबनी के खेत से पंप सेट चुराने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का पंप सेट बरामद कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया की चंदन चौरसिया व विनोद सिंह निवासी तालिबपुर व तारकेश्वर यादव निवासी मधुबनी को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर विनोद सिंह के मकान में छुपा कर रखा गया चोरी का पंप सेट बरामद कर लिया है।