बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में बीते दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी द्वारा कांवड़ यात्रियों को "अनपढ़ गवार और अंधविश्वासी" बताए जाने तथा सलेमपुर के सांसद रामाशंकर राजभर द्वारा सोशल मीडिया पर तेली समाज को लेकर अपशब्द कहे जाने के विरोध में सोमवार को सिकंदरपुर कस्बे की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।