फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य पर किए गए मुकदमे का किया विरोध, VIDEO

जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसीजन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पुलिस द्वारा मुकदमा कायम करने का विरोध कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जब से मोदी व योगी सत्ता में आए हैं तभी से यें अहंकार में इतने चूर हो गए हैं कि आए दिन उलुल-जुलूल फैसला करके विपक्षी पार्टियों पर दबाव बनाते रहे। आरोप लगाया कि सरस्वती जी महाराज पर सरकार द्वारा पोषित एवं तथाकथित संत आशुतोष पांडेय ने घृणित लांछन लगाया। ऐसे में हम कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पर घृणित लांछन लगाने वाले आशुतोष पांडेय को गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र चौधरी, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, मुन्ना, रवि प्रकाश उपाध्याय, पारसनाथ वर्मा, खजांची राय, राजेंद्र सिंह, विजेंद्र पांडे मुखिया, राज नारायण उपाध्याय, अखिलेश कनौजिया, विद्यापति तिवारी, अंजनी राम शेषनाथ, शशिकांत मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, राशिद कमाल, विवेक ओझा, संतोष गोयल, राजेंद्र राम, सुशील सिंह, दिव्य प्रकाश पाण्डेय, एडवोकेट आदर्श सिंह, उमाशंकर सिंह, अरुण श्रीवास्तव, हृदयानंद पांडे, अमरनाथ, मनोज राजभर, बलवंत चौहान, रितेश राणा, संग्राम तिवारी, रितेश चौहान, सोनू खरवार, सत्येंद्र यादव, वीर बहादुर सिंह, गोरखनाथ यादव, लड्डू त्यागी, अबुल फैज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें