फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर पुलिस का छापा, तीन हजार लीटर लहन कराया नष्ट

बलिया के सिकंदरपुर पुलिस ने लिलकर दियारा क्षेत्र में बुधवार को छापामारी कर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी समेत तीन हजार लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा उठा कर कारोबार में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पांडेय पुलिस फोर्स के साथ लिलकर दियरा नदी के किनारे व नदी में बने टापू पर छापामारी किया। इस दौरान पुलिस ने अवैध रुप से निर्मित कच्ची देशी शराब के अलावा शराब बनाने के उपकरण सहित लगभग 3000 लीटर लहन व अन्य सामग्री जैसे नौसादर, फिटकरी आदि को नष्ट किया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेडकांस्टेबुल दिनेश कुमार सिंह, राकेश यादव के अलावा आरक्षी अंकित कुमार, सालिक राम वर्मा, अमित पटेल,श्यामलाल, महेश तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें