लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया है। वादा में ही भाजपा की सरकार का समय निकल गया। धरातल पर कुछ भी नहीं है। आरोप लगाया कि दो लोग ही देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं और दो लोग उसे खरीद रहे हैं। यह सिलसिला भाजपा सरकार बनने के बाद चला आ रहा है।