फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ एक्सप्रेस कैंसिल होने से यात्री परेशान, दूसरी ट्रेनों में रही भीड़; VIDEO

ठंड व कोहरे को लेकर रेलवे ने ट्रेनों को कैंसल करना शुरू कर दिया है। सोमवार को छपरा से वाराणसी, प्रयागराज होकर दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही है। इसकी पूर्व में जानकारी न होने के सुरेमनपुर, सहतवार, बलिया, फेफना, चितबड़ागांव स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन पर ट्रेन निरस्त होने के एलाउंस पर यात्रियों में खलबली मच गई। पूछताछ काउंटर पर ट्रेन निरस्त होने व दूसरी ट्रेन आने के बारे में पूछताछ करने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बलिया रेलवे स्टेशन पर सारनाथ निरस्त होने के कारण सद्भावना एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्री वाराणसी तक इस ट्रेन से पहुंच दूसरी ट्रेन से आगे के लिए रवाना हुए। सबसे ज्यादा परेशानी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व लोकल यात्रियों को हुई। सद्भावना एक्सप्रेस का स्टापेज कम होने के कारण कुछ यात्री पैसेंजर ट्रेन से रवाना हुए। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा आज सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त है, पूरी जानकारी कंट्रोल देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें