फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने पाले पिल्ली-पिल्ला, जो भौंकते हैं; बलिया में जमकर बरसे मंत्री ओपी राजभर

प्रगति चंद Updated Sun, 10 Aug 2025 09:51 AM IST

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार देर शाम रसड़ा स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग पिल्ली-पिल्ला पाल लिए हैं। ये देशी कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर से जब सवाल पूछा गया कि अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के मुकाबले सपा सांसद रमाशंकर राजभर को आगे किया है, तो ओपी राजभर ने सपा पर हमला करना शुरू कर दिया। कहा कि एक लोडर होता है जो अपने मालिक की मर्जी से काम करता है, एक लीडर होता है जो अपनी मर्जी से काम करता है। हमारी पार्टी में हर जाति-धर्म के लोग हैं, बोलने के लिए हर कोई आजाद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें