कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार में हम चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। अगर हमारे दल को एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है तो बिहार की 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी का किसी भी दल से गठबंधन नहीं रहेगा। अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे।