फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा घाटों पर उमड़ रही भारी भीड़, क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठा रहे नाविक

लगन के सीजन और मुंडन संस्कारों के चलते क्षेत्र के गंगा घाटों पर इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। इस उत्साह के बीच सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गोपालपुर और हुकुम छपरा जैसे प्रमुख घाटों पर नावों का संचालन बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के हो रहा है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नदी में केवल वही नावें चलेंगी जिनका पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) होगा। नाव पर रजिस्ट्रेशन नंबर, नाविक का नाम और भार क्षमता अंकित होनी चाहिए। नाविक और यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। नाव पर क्षमता से अधिक भार लादना प्रतिबंधित है। हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। किसी भी घाट पर न तो यात्रियों के पास लाइफ जैकेट दिख रही है और न ही नावों पर नियमों का कोई अंकन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें