फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे से गूंज उठा इलाका, विधायक के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

बलिया में रसड़ा विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। खनवर स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान समर्थकों में उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे गूंजते रहे। इस दुखद अवसर पर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित कई नेताओं ने उमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों और राजनीतिक हस्तियों का तांता लग गया। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर विधायक सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी पहुंचकर दिवंगत विधायक को नमन किया और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें