लोकसभा चुनाव में बीजेपी-सपा सहित सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में वोटर्स को लुभाने के लिए लगातार दौरा कर जनसभाएं कर रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस चुनावी चहल-पहल के बीच शहर कोतवाली अंतर्गत हैबतपुर में एक प्रत्याशी के जनसंवाद में महिलाओं को साड़ी बांटने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने मकान मालिक समेत कई पर मुकदमा दर्ज किया है।