फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अब फब्तियां नहीं कसूंगा..., एंटी रोमियो की सख्ती, गले में तख्ती लटकाए थाने पहुंचा मनचला

एंटी रोमियो ऑपरेशन के तहत मनचलों तथा स्कूल आने जाने वाली बच्चियों पर फब्तियां कसने वाले मनबढ़ों के खिलाफ सघन अभियान चलाने और सख्ती की वजह से छट्ठू प्रसाद उर्फ गोलू तुरहा निवासी गुदरी बाजार मनियर गले में तख्ती डालकर थाना में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। कहा कि आज के बाद किसी लड़की या महिला पर फब्तियां नहीं कसूंगा। पुलिस ने सख्त हिदायत देने के साथ ही नोटिस तामील कराकर आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया। कस्बा मनियर के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि छट्ठू प्रसाद उर्फ गोलू तुरहा कस्बे में सब्जी की दुकान लगाता है। स्कूल जाते-आते समय लड़कियों पर फब्तियां कसता है। इस वजह से उसकी लड़की तथा वहां से आने जाने वाली अन्य महिलाएं-लड़कियों को शर्म के मारे अपना सिर झुकारकर निकलना पड़ता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था। थानाध्यक्ष मनियर की ओर से अभियुक्त के घर व अन्य संभावित स्थानों पर तालाश की जा रही थी। पुलिस के सक्रियता को देख अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें