फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, VIDEO

हरिराम ब्रह्म बाबा के स्थान पर चैत नवरात्र के अवसर पर आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा के निमित्त बृहस्पतिवार को आयोजक विष्णुदास की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु वैदिक विधि विधान से उपचारित गंगाजल को कलश में लेकर शामिल हुए। जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा कस्बा भ्रमण के पश्चात यज्ञ मंडप पहुंची। पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। विष्णुदास ने बताया कि पंचांग पूजन के साथ ही सायंकाल में रामकथा प्रारंभ होगी। शुक्रवार को वेदी पूजन और शनिवार से अरणी मंथन के साथ हवन कार्य प्रारंभ होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता उमेश सिंह, गोलू गुप्ता, ओम प्रकाश आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें