फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के लिए एक सप्ताह में भूमि चिह्नित करने के निर्देश; VIDEO

श्री शिव मंगल सिंह इंटर कॉलेज, बेरुआरबारी में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल, गांव की समस्या-गांव में ही समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसानों से अपील की कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है, वे तत्काल पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि गांव के 275 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें