यूपी के बलिया में एक लॉज के अंदर महिला की हत्या की खबर से सनसनी मची हुई है। उसकी हत्या खुद पति जमील ने की और आत्महत्या करने के इरादे से अपनी नस काट ली। अभी चंद दिनों पहले ही दोनों ने शादी की थी। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि जिस नेहा परवीन को जमील इतनी मोहब्बत करता था उसे कैसे मौत के घाट उतार दिया। जमील ने बड़ी बेदर्दी से उसका गला घोंट दिया।