फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जमीन को लेकर आमने-सामने हुए पति-पत्नी, ससुर को लेकर महिला पहुंची तहसील, परिवार ने किया हंगामा

ससुर को वाराणसी से शुगर और बीपी चेक कराने की बात कहकर बहू दान में जमीन लिखवाने पहुंच गई। जानकारी होने पर महिला के पति और भतीजे भी तहसील पहुंच गए। हो-हल्ला होने पर तहसील में काफी भीड़ जुट गई। मामले के समाधान के लिए एक भाजपा नेता भी काफी मशक्कत करते नजर आए। बता दें कि तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रेलवे से सेवानिवृत्त अपने ससुर के साथ वाराणसी रहती है। उसके पति गांव में रहते हैं। शुक्रवार को महिला देवी अपने ससुर को बीपी, शुगर का इलाज कराने को ले जाने के लिए कहकर घर से निकलीं। पीछे से महिला का भतीजा भी चल पड़ा। महिला के गांव पर रहने वाले पति को भी तहसील बुला लिया। तहसील में दान पत्र लिखने ही वाला था कि हंगामा शुरू हो गया। पति का कहना है कि पत्नी के प्रताड़ना की वजह से मैं गांव रहता हूं। वहीं, महिला का कहना है कि पति ने दूसरी पत्नी रख ली है। वो दो लड़के और ससुर के साथ रहती हैं। ससुर की सेवा करती हूं। वह हमें दान में जमीन लिखने को बोले हैं। मैं अपने भसुर के हिस्से को नहीं लिखवा रही थी। वहीं, पति व भतीजा ने विरोध किया। इस मौके पर काफी भीड़ जुट गई। भाजपा नेता समाधान कराने में लगे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें