लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला मंत्री रहे,कॉमरेड दीनानाथ सिंह का रविवार की रात उनके पैतृक आवास सुखपुरा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह उनके आवास पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।वे सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भी रहे।