फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, VIDEO

फेफना थाना क्षेत्र के एनएच-31 दरामपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे टीएसआई अनवर अली ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवकों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज को पहुंचाया और परिजनों को घटना की खबर दी। नरही गांव निवासी सुंदरम राय, शंकर कश्यप, व अनुराग पटेल के साथ बाइक से किसी काम का लेकर शहर शहर की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सामने से कृष्णा कुमार व धीरेन्द्र निवासी चौबेपुर बाइक से घर जा रहे थे। दरामपुर पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना के समय किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों बाइक पर सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी, बगल में मौजूद यातायात निरीक्षक अनवर अली, फेफना पुलिस मौक पर पहुंच सभी घायलों को इलाज को अस्पताल भेजवाया और दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज को भेजवाया, सभी की हालत खतरे के बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें