पुलिस सेवा सुरक्षा संवेदना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर रहती है। बुधवार को एसपी ओमवीर सिंह ने डायल 112 के बेडे में पांच नए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन दोकटी, हल्दी, मनियर ,फेफना व नरही थाना को आवंटित किया गया। आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एवं त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए, यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से जिले को नई चार पहिया पीआरवी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए व आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा सेवा, सुरक्षा, संवेदन के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए। इस अवसर पर संजय वर्मा एएसपी दक्षिणी-नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया, दिनेश कुमार शुक्ल एएसपी उत्तरी, उस्मान, क्षेत्राधिकारी नगर, अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात-यूपी-112, राम वेलास प्रतिसार निरीक्षक, निशात जमां खां प्रभारी निरीक्षक यूपी-112, उमेश सिंह परिवहन शाखा व लालजी सिंह परिवहन शाखा यूपी-112 उपस्थित रहे।