फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग सौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल राख, VIDEO

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के तीन गांवों में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे लगभग सौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तक तक ग्रामीणों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिए था। गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग की सूचना पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आंकलन किया। जानकारी के अनुसार, बसनावर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और असनावर तथा आलमपुर गांवों तक फैल गई। आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए तीनों गांवों के हजारों ग्रामीण एकजुट हुए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों और डंडों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह 'मंटू' मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।इस घटना से क्षेत्र के किसानों में मायूसी है और वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेखपाल हर्षित राणा ने बताया कि आलमपुर गांव के लगभग 200 किसानों की करीब 150 बीघा (100 एकड़) फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन अभी जारी है और यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें