बलिया जनपद के ऐतिहासिक ददरी मेले के मीना बाजार और कार पार्किंग के लिए जमीन के अधिग्रहण पर किसानों ने बुधवार को एतराज जताया है। किसान मनीष सिंह का आरोप है कि जो जमीन कभी मेला के लिए अधिगृहित नहीं हुई उसको भी अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन दबाव बना रहा है। जबकि उस भूमि पर सब्जी की फसल लहलहा रही है। किसान का कहना है कि फसल के नुकसान का जिम्मेदार कौन होगा और इसका मुआवजा कब मिलेगा इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। कहा कि पहले से सूचना दी गई होती तो सब्जी कह खेती नहीं की जाती। बिना सूचना के जबरन भूमि अधिग्रहण करने का कुत्सित प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। वहीं, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही किसानों को सूचना दी गई थी। खाली जमीन का 52 रुपये प्रति डिस्मिल के दर से नगर पालिका परिषद मुआवजा देती है।