कृषि भवन में शुक्रवार को उद्यान विभाग की ओर से आयोजित किसानों के प्रशिक्षण के दौरान संबोधित कर किसान की अचानक मौत हो गई। किसान की मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जहां किसान बोलते-बोलते अचानक गिर पड़ा। दरअसल, उद्यान विभाग की तरफ से कृषि भवन में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। किसान जयप्रकाश यादव नींबू पर अपने अनुभव लोगों को बता रहे थे। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और किसान उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया जयप्रकाश यादव (65) गांव सरियाव और विकास खंड नवानगर थाना सिकंदपुर के निवासी थे। उद्यान विभाग की ओर से लगभग उनको डेढ़ बजे के करीब लाया गया।निरीक्षण के दौरान वो मृत अवस्था में मिले। हृदयाघात या ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है पोस्टमार्टम होगा तो सही सही कारणों का पता लगाया जा सकता है। इस बाबत कृषि उपनिदेशक मनीष सिंह ने बताता कि उद्यान विभाग का कार्यक्रम था। उसी दौरान प्रकरण सामने आया है। अचानक हार्ट अटैक से मौत हुई है। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि संभवत: उन्हें दिल की बीमारी थी। मीटिंग के दौरान संबोधन कर रहे थे। अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई। जयप्रकाश यादव अच्छे किसान थे। बृहस्पतिवार को हुई विभाग की बैठक में भी उन्होंने प्रतिभाग किया था।