फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब गहरी नींद में थे...अचानक तेज आवाज हुई और मच गई चीख पुकार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 11:01 AM IST

अयोध्या में आयोजित 1251 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सम्मिलित होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस शनिवार की रात करीब 12:30 बजे चालक की झपकी आने से अनियंत्रित होकर मऊ रतनपुरा के पास मुबारकपुर में पीपल के पेड़ से टकरा गई। भीषण सड़क दुर्घटना में बस सवार 40 से अधिक महिला पुरूष व बच्चे घायल हो गए। अधिकतर घायल दुबहर थाना क्षेत्र के शामिल रहे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, रात में ही लोग मऊ के लिए निकल पड़े। बस दुर्घटना में बाल बाल बची आशा देवी पत्नी विनोद पासवान और इंदु देवी पत्नी रमेश पासवान ने रुंधे गले से आपबीती सुनाते हुए बताया कि शुक्रवार को स्थानीय एक नेता के साथ क्षेत्र के करीब 60 श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ अयोध्या महायज्ञ में शामिल होने गए थे। वहां हवन के दौरान अचानक आग लग जाने से सभी यज्ञ कुंड जलकर खाक हो गए। इस अप्रत्याशित अग्निकांड के कारण वहां भारी अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह जान बचाकर रात में करीब 65 से अधिक लोग वहां से सुरक्षित घर के लिए रवाना हुए थे, पर उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में एक और हादसा उनका इंतजार कर रहा है। बताया कि हम सभी लोग गहरी नींद में सोये थे, अचानक तेज आवाज के साथ चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सो रहे यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई यात्री कुचल गए। बस के कई शीशे भी टूट गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें