फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नाथ बाबा पूजन में लाठियों को लेकर निकले भक्त, मठ की परिक्रमा कर लगाए जयकारे, देखें VIDEO

बलिया के रसड़ा क्षेत्र के नगपुरा गांव में क्षेत्र के हजारों श्री नाथ भक्तों ने लाठियों के साथ शौर्य प्रदर्शन कर अपने इष्ट देव श्री नाथ बाबा को प्रसन्न किया। श्रीनाथ भक्तों के लाठियों की टंकार एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र ही श्री नाथ मय रहा। क्षेत्र के टीकादेवरी, नगपुरा, नफरेपुर, कझारी, कोडरा, मंगरौली गांव के श्रीनाथ भक्त लाठियों के सात शौर्य प्रदर्शन करते हुए श्री नाथ मठ पर पहुंचे। हजारों श्री नाथ भक्तों ने लाठियां लड़ाते हुए जयकारों के बीच श्री मठ का परिक्रमा कर पूजन किया। श्री नाथ भक्तों के लाठियों का शौर्य प्रदर्शन देखने के लिए हजारों महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। उसके बाद प्रसाद वितरण किया। श्री नाथ युवा समिति की ओर से हर वर्ष श्री नाथ बाबा का लाठी पूजन किया जाता है। इस पूजा में अरविंद सिंह, ललित सिंह बिट्टू, अजीत सिंह, अमित, मुकेश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें