महर्षि भृगु की धरती पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। मंगलवार की शाम से श्रद्धालु महावीर घाट के रास्ते गंगा तट की तरफ कूच कर करने लगेंगे। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। इसके लिए आधी रात के बाद श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही गंगा मइया का पूजन-अर्चन करेंगे।