परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार की शाम महावीर इंटर कालेज, बादिलपुर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए सपा पर उत्तर प्रदेश में अपराध को लेकर पलटवार करते हुए कहा है कि सपा सरकार में अपराधी जेल से आकर डी जी पी से मिलते थे। सिंह ने कहा कि अखिलेश की सरकार में पहले पुलिस उपाधीक्षक को घसीटा जाता था। आज पुलिस अपराधियों का कलेजा निकाल ले रही है। यही अंतर है। वह अंतर को समझ नहीं पा रहे हैं। उनके सरकार में अराजकता थी और योगी जी के राज में कानून का राज है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या जेल में हैं। उनके समय में जेल से आकर डी जी पी से मिलते थे। उन्होंने संभल कांड को लेकर विपक्षी दलों के हमलावर होने को लेकर कहा कि विपक्ष के लोग इस घटना में शामिल हैं। उनके नाम आ रहे हैं। वो इसके मुलजिम हैं।