बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला में पहली बार विदेशी नस्ल जानवरों को लाने की तैयारी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जिस गिर की गाय का बढ़ावा देने का जिक्र किया गया था उसे भी ददरी मेला के नंदी ग्राम में लाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि एक नवंबर से ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदी ग्राम का शुभारंभ होने वाला है। जिसका संचालन 15 नवंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार ददरी मेला के नंदी ग्राम की भव्यता बढ़ाने के लिए पहली बार विदेशी नस्ल के कुत्तों और बिल्ली से पशु बाजार की रौनक को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। चेयरमैन ने बताया कि कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं से जिस गिर की गायों का जिक्र किया था उन गायों को इस मेले में लाने की तैयारी चल रही है। इस बार के पशु मेला में तस्करों द्वारा तस्करी को रोकने के लिए देशी गायों, बछड़ों और बैल का क्रय विक्रय पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जबकि मेले में आने वाली गीर नस्ल की गायों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।