ददरी मेले में आयोजित चेतक प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिवान के वीर व शाहपुर के कल्लू राजा में जोरदार टक्कर रही। दोनों एक बारबार दौड़ रहे थे, दूसरे राउंड का चक्कर पूरा करने के दौरान मोड़ पर दोनों घोड़े बराबर दौड़ने के कारण एक दूसरे से सट गए, जिसमें कल्लू राजा का चेस्ट नंबर 11 घुड़सवार बांस से चोट लगने से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। धुड़सवार गिरने के बावजूद घोड़ा कल्लू राजा उसी वेग में दौड़ता रहा, तीसरा चक्कर में पीछे हुआ, उसका हौसला देख दर्शकों ने हूटिंग व ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। दौड़ के दौरान घोड़ा मालिक के रोकने के बावजूद वह दौड़ता रहा। अच्छा प्रदर्शन करने पर घोड़ा कल्लू राजा को सांत्वना पुरस्कार से मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। झउवा के हरेराम मुखिया के घोड़े राकेट व महेशपुर के मो. मकसूद के घोड़े पूर्वाचल एक्सप्रेस को भी सांत्वना पुरस्कार मिला।