बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठोड़ा में सरयू नदी किनारे शनिवार की दोपहर दाह संस्कार के दौरान मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई, जिसमें वीरेंद्र राजभर, अमलेश राजभर, सुभाष राजभर, इंद्रजीत राजभर घायल हो गए।