फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वामित्व योजना से बलिया में 32270 लाभार्थियों को मिला मालिकाना हक

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 08:37 PM IST

कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया गया। प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का प्रमाण पत्र पाते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। जिले में 32270 घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने भी प्रतिभाग किया लेकिन तबीयत खराब होने के कारण बीच में चले गए। घरौनी वितरण के दौरान बहुद्देश्यीय सभागार खचखच भरा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत् देशभर के लगभग 50 हजार ग्रामों के 65 लाख प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण लाभार्थियों को किया गया। घरौनी वितरण के पहले योजना के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री ने संवाद किया गया। इसका सजीव प्रसारण भी किया गया। इसमें उसके फायदे के बारे में भी चर्चा प्रधानमंत्री ने पात्रों से किया। इसके बाद जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार, एसपी ओमवीर सिंह समेत जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। अपर जिलाधिकारी फाइनेंस देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सदर तहसील में 3996 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया। तहसील बांसडीह में 4087, बेल्थरारोड में 7179, बैरिया में 3227, रसड़ा में 9624 तथा सिकंदरपुर में 4157 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें