फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया पुलिस ने पकड़ा दस लाख का अवैध पटाखा, पुलिस तफ्तीश में जुटी

रसड़ा की स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम की ओर से श्री नाथ बाबा रोड स्थित सेन्ट्रल बैंक के सामने से स्थित गोदाम से कुल 50 क्विंटल पटाखे बरामद किया गया। ये पटाखे 192 कार्टून और 11 बोरी में भरकर रखे गए थे। कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से अविनाश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनुमान गली ब्रह्मस्थान वार्ड 22 का निवासी बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताा कि त्योहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण व विक्रय की रोकथाम के के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ये सफलता मिली है। इसकी बाजार की कीमत लगभग दस लाख रुपये से ज्यादा है। इस प्रकरण में थाना रसड़ा पर में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें