फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने वाले ठग को गिरफ्तार किया

बलिया के शहर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज देकर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज और न्यूजीलैंड का वीजा देकर कन्सल्टटेंसी चलाने वालों से ठगी की थी। शहर के निरालानगर निवासी सत्यप्रकाश पांडेय ने शहर कोतवाली में शिकायत की थी कि उनके पुत्र व उसके एक मित्र ने वर्ष 2021 में संयुक्त रूप से पार्टनरशिप में कैलिब्ररी कन्सल्टटेंसी कंपनी बनाई थी। इसका उद्देश्य बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना था। दोनों की मुलाकात अनुराग सिंह निवासी कबीरनगर, दुर्गाकुण्ड, वाराणसी से हुई। उसने अपने को वे टू अन्ब्रड कम्पनी का ऑनर बताते हुए वीजा एवं नौकरी दिलाने का वादा किया। वर्ष 2023 से लगातार कई महीनों तक उनसे पैसे लिए। कूटरचित दस्तावेज व न्यूजीलैण्ड का वीजा दिया।आठ माह बीत जाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो रुपये वापस मांगे गए। अनुराग सिंह ने अपने को राजनीतिक पहुंच वाला बताते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि बेरोजगार नौजवानों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ट रचित दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने कई करोड़ का ठगी की है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। अनुराग सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी सहसपुरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, वर्तमान पता कबीरनगर दुर्गाकुण्ड वाराणसी को माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें