फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में मायके आई महिला की गंगा नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

रामगढ़ स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचरूखियां गंगा घाट पर गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके व ससुराल में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बैरिया थाना क्षेत्र के झंडा गिरी के मठिया (मधुबनी) निवासी सुमन देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी हरीश भारती रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव स्थित अपने मायके आई थी। बुधवार की सुबह वह गंगा स्नान करने के लिए निकली थी, लेकिन देर तक नहीं लौटी। इस पर मायके के लोग उसकी तलाश में निकले। इस बीच, सुमन का शाल व चप्पल गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर देख मायके वालों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पुलिस चौकी रामगढ़ चौकी इंचार्ज कृपाशंकर सिंह, कांस्टेबल राम बदन गोस्वामी, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मौके पहुंचे और जाल के सहारे महिला की तलाश शुरू हुई। काफी खेजबीन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। बहन की लाश देख भाई पिंटु गिरी और परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं सुमन की तीनों बेटियों अपनी मां को देखते ही गिर पड़ी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार का कहना है कि गहरे पानी में जाने और असंतुलित होने से सुुमन डूब गई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें