उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला के पिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।