रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष कुमार मौजूद रहे। सुबह 8 बजे परेड कमांडर मनीष शुक्ला के नेतृत्व में परेड की शुरुआत हुई। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के स्वागत के बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसे सभी रिक्रूट्स ने ध्यान से सुना। मुख्य अतिथि ने नव नियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इसमें आलोक कुमार, हिमांशु पांडेय और प्रिंस यादव प्रमुख रहे। अंत में 584 रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अधिकारी, परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।