नवाबगंज ,बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में मौखिक परीक्षा कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो गया। परीक्षा 24 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में शिक्षकों ने आवश्यक तैयारियां पूरी की थीं। नवाबगंज कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के शिक्षक मंसूर अहमद ने बताया कि विद्यालय में कुल 107 बच्चे पंजीकृत हैं। 68 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पहले दिन बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में 197 बच्चे पंजीकृत 151 बच्चों ने परिक्षा में भाग शिक्षक राजीव सिंह, आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सेकेंड नवाबगंज में 101 बच्चे पंजीकृत 62 बच्चों ने मौखिक परीक्षा में भाग लिया। शिक्षक सुरजीत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।