फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाव हादसा: भरथावल पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री, दिलाया मदद का भरोसा

यूपी सरकार के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही शुक्रवार दोपहर में भरथापुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने ग्राम भरथापुर पहुंच कर गांव में हुई नाव दुर्घटना से पीड़ित परिवारों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। ग्रामीणों की विस्थापन की समस्या जल्द दूर की जाएगी। पीड़ितों का हर संभव मदद होगा। इसके उपरांत वह सीतापुर के लिए प्रस्थान कर गए। भरथापुर नाव हादसा मामले में लापता लोगों के परिवार से मिलने व लोगों आश्वासन देते हुए राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही शुक्रवार की दोपहर दो बजे भरथापुर गांव पहुचे जहां डीएम, एसपी व प्रसाशनिक अमला भी उनके साथ मौजूद रहा। राज्यमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि भरथापुर की विस्थापन प्रकिया 29 अक्तूबर को शासन में पूरी हो गई थी। इस बीच ये बड़ा हादसा हो गया। गांव के लोगों ने मंत्री के सामने रोते बिलखते हुए लापता लोगों को तलाशने व यहां से विस्थापित करने की अपील की है। राज्यमंत्री न्यास शासन दिया कि नये साल के पहले विस्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें