मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य “सशक्त बेटियां, सशक्त बहराइच” का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर नवजात बेटियों के जन्म का उत्सव मनाया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जन्मी बच्चियों को उपहार दिए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और उन्हें संतुलित आहार की टोकरियां वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का प्रयास है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार का अभिमान हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत चिकित्सक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।