फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां ने जंगली जानवर से संघर्ष कर बचाई बेटे की जान, सिर का ऊपरी हिस्सा खुला, हालत गंभीर

बाबागंज (बहराइच)। इलाके के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात फूस की झाेपड़ी को फाड़कर घुसे जंगली जानवर ने मां के पास सो रहे बच्चे को खींच कर ले जाने की कोशिश की। मां ने संघर्ष कर बेटे की जान बचाई लेकिन खींचतान में बालक के सिर का ऊपरी हिस्सा खुल गया। गंभीर हालत में बालक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी अजय मिश्रा का सात वर्षीय पुत्र श्याम मिश्र रात में मां के पास सो रहा था, रात दो बजे के आसपास फूस की टटिया फाड़कर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर बच्चे के सिर को जबड़े में भर लिया। बच्चे की चीख सुनकर जगी मां पूजा देवी ने जंगली जानवर से संघर्ष कर बच्चे को बचा लिया लेकिन खींचतान में बच्चे की खोपड़ी का ऊपरी हिस्सा खुल गया और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए, इसके बाद जानवर मौके से भाग गया। परिजन तुरंत घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बच्चे को लखनऊ भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के पास कड़ी जमीन पर पंजे के नाखून से अनुमान नहीं लग रहा है। आसपास एवं वन क्षेत्र के बाहर टीम लगाया गया है, हमलावर वन्यजीव के पद चिन्हो को खोजा जा रहा है अभी स्पष्ट नहीं हो रहा कि हमलावर जानवर कौन सा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें