फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज, अमन व भाईचारे की मांगी गई दुआ

बहराइच जिले में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर पढ़ी गई। लोगों ने नमाज अदा करते हुए देश में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए इस बार बकरीद की नमाज का समय सुबह 5:30 बजे से निर्धारित किया गया था। ऐसे में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में भीड़ उमड़ने लगी। शहर के मरकजी ईदगाह सलारगंज में सबसे बाद में नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई। नमाज से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और अल्लाह की राह में कुर्बानी का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अमन, मोहब्बत और सादगी के साथ पर्व मनाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर दुआ की। वहां से लौटने के बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें