फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएपी खाद के लिए इफको केंद्र पर रात से लगी लंबी लाइनें, सिर्फ एक केंद्र पर हो रही आपूर्ति, किसानों में आक्रोश

तिलहन और रबी फसलों की बुवाई का समय नजदीक आते ही डीएपी खाद की मांग तेजी से बढ़ गई है। वहीं, खाद की उपलब्धता बेहद सीमित होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नानपारा के इफ्को केंद्र पर मंगलवार की रात से ही किसानों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। किसानों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में सिर्फ एक ही केंद्र पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे भीड़ बढ़ रही है। सभी केंद्रों पर बराबर खाद की आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं। नानपारा के शिवपुर रोड स्थित इफ्को बाजार में मंगलवार रात करीब 9 बजे से ही खाद लेने वालों की कतार लग गई थी। शिवपुर, रिसिया, रूपईडीहा, महसी और चौकसाहार सहित कई इलाकों से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे। शिवपुर ब्लॉक के ग्राम चौकसाहार निवासी ब्रज लाल ने बताया, हम रात 9 बजे से ही लाइन में लगे हैं। सुबह तक इंतजार कर रहे हैं कि पता नहीं खाद मिलेगी भी या नहीं। पंडितपुरवा निवासी अनूप मिश्रा ने कहा, रात भर लाइन में लगे रहे। घर से खाना मंगाकर यहीं खाया। पूरी रात जाग कर काटी है। इफ्को बाजार के केंद्र प्रभारी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र से किसान यहां खाद लेने आ रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने कहा, अगर सभी केंद्रों पर बराबर खाद की आपूर्ति शुरू हो जाए तो यह समस्या खत्म हो जाएगी। चूंकि किसान अपने आधार और खतौनी के साथ आते हैं, इसलिए किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटाया जा सकता। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 600 बोरी डीएपी आई थी, जिसमें से करीब 325 बोरियां वितरित हो चुकी हैं। शेष खाद बुधवार को किसानों में बांटी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें