फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बहराइच विधानसभा में सभी 4.13 लाख मतदाताओं ने भरा एसआईआर फॉर्म

बहराइच विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान में सदर तहसील अव्वल है। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद और उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा चौधरी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 4,13,934 मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भर लिए गए हैं। इसके साथ ही 68,539 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीएलओ राकेश कुमार, नान बाबू, पंकज कुमार मिश्रा, रानी यादव, राकेश जी मौर्य और रामशरण ने अपने-अपने क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ का चयन किया जाएगा, जिन्हें उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लेजर रिजॉर्ट में डिनर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभासदों के साथ बैठक कर डीएम ने मांगा सहयोग जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को बहराइच विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान की समीक्षा करने के बाद नगर क्षेत्र के सभी सभासदों के साथ बैठक की। डीएम ने शहर में अभियान की गति बढ़ाने पर जोर दिया। सभासदों ने बताया कि वे अभियान में हर संभव सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरी मदद देंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में बीएलओ नहीं पहुंच रहे हैं, तो इसकी सूचना तुरंत एआरओ, सुपरवाइजर या संबंधित अधिकारी को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके और कोई भी मतदाता एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें