फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच हादसे में चार की मौत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने दिया बयान

बहराइच जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर फखरपुर की तरफ से आ रही गिट्टी भरा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद वह सामने से आ रही बाइक की तरफ घूम गया। इस चपेट में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें से एक वर्ष का बच्चा भी है। सभी की मौके पर मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि सभी की मौत पहिए के नीचे आ जाने के वजह से हुई है। ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी खड़ा करके भाग गया। शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजवा दिया गया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें