फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 53 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

रूपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा पुलिस और 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने 53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 53 ग्राम स्मैक के अलावा 200 रुपये भारतीय एवं 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई की रात उपनिरीक्षक अजय कुमार पुलिस एवं एसएसबी टीम के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 651/2 के पास भारतीय सीमा से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमीम अहमद (38 वर्ष) पुत्र लल्लन रायनी, निवासी चिकवन मोहल्ला, मनुरीगंज, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में मुकदमा संख्या 182/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध वर्ष 2022, 2023 और 2025 में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी सेबिंद्र यादव, मनोज वर्मा, अभिषेक सिंह, अभिषेक राय एवं रविंद्र यादव के साथ 42वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी, बलराम सिंह भदौरिया, सोहन राय, राहुल कटारिया तथा डॉग हैंडलर गुरुदेव यादव एवं डॉग एक्सल (AXEL) का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें