फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तहसीलदार की गाड़ी ने 30 किमी घसीटी लाश... उड़े चीथड़े; डीएम ने की निलंबन की संस्तुति

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 02:19 PM IST

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना के बाद चालक रुकने की बयाज कार को और तेज भगा दिया। करीब 30 किमी तक शव को घसीटते ले गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद जिसने भी लाश देखी उसके रोगंटे खड़े हो गए। भयावह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाश पहचानना मुश्किल हो रहा था। मामले में डीएम मोनिका रानी ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय तहसीलदार नानपारा के सरकारी वाहन में नायब तहसीलदार बैठे थे। लेकिन उनको यह नहीं पता चला कि वाहन में कोई शव फंसा है। इसमें लापरवाही मिलने पर नायब तहसीलदार शैलेंद्र को निलंबित किया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें