लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बहराइच के रूपईडीहा रोडवेज डिपो से 25 बसें रवाना की जाएंगी। यह बसें 24 दिसंबर 2025 को लखीमपुर पुलिस लाइन भेजी जाएंगी। वहां से आवश्यकता के अनुसार उन्हें आगे के लिए निर्देशित किया जाएगा। रुपईडीहा डिपो के इंचार्ज एसएसआई शोएब खान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बसों के संचालन को लेकर ड्राइवर और कंडक्टर का निर्धारण कर लिया गया है। संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं। डिपो स्तर पर बसों की फिटनेस, समयबद्ध संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।