फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपईडीहा पत्रकार संघ और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, दोनों टीमों का हुआ सम्मान

बहराइच में रुपईडीहा पत्रकार संघ एवं संयुक्त रूप से सुरक्षा एजेंसियों (एसएसबी, पुलिस, फॉरेस्ट) की टीम के बीच रामजानकी ग्राउंड पर 12-12 ओवरों का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले का आयोजन नगर पंचायत रुपईडीहा द्वारा किया गया। मैच से पूर्व रुपईडीहा पत्रकार संघ के कप्तान एम. अरशद और सुरक्षा बलों के कप्तान अतुल श्रीवास्तव के बीच टॉस नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अश्विनी वैश्य द्वारा कराया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार संघ की टीम ने शुभम के शानदार 40 रन और सूर्यांश के 24 रनों की मदद से निर्धारित 12 ओवरों में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरक्षा एजेंसियों की टीम पत्रकार संघ की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 12 ओवरों में 93 रन ही बना सकी। इस प्रकार पत्रकार संघ ने 5 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच शुभम गुप्ता रहे। मैच समाप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य द्वारा विजेता टीम के कप्तान एम. अरशद को ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं खेल भावना और आपसी सौहार्द के प्रतीक के रूप में सुरक्षा एजेंसियों की टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, अंगवस्त्र, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के मैत्री मैच पत्रकारों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें